फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra passes will not be issued after November 15

Pithoragarh: 15 नवंबर के बाद जारी नहीं होंगे आदि कैलाश यात्रा के पास, बैठक में लिया गया निर्णय; जानें वजह

Mon, 11 Nov 2024 05:34 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात की संभावना और बढ़ती ठंड को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा एजेंसियों, टूर ऑपरेटर, होम स्टे संचालक और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 15 नवंबर से यात्रा को बंद करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra passes will not be issued after November 15
एसडीएम, होम स्टे, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात की संभावना और बढ़ती ठंड को देखते हुए एसडीएम मंजीत सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों, टूर ऑपरेटर, होम स्टे संचालक और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को लेकर इनर लाइन परमिट को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 15 नवंबर से यात्रा को बंद करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि हिमपात की संभावना को देखते हुए इनर लाइन परमिट 15 नवंबर के बाद जारी नहीं किए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल भी बंद कर दिया जाएगा। बैठक में व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ब्याल, छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन अध्यक्ष केशर सिंह धामी, टूर आपरेटर पुनीत कुटियाल, अश्वनी नपलच्याल, एसआई मेघा शर्मा सहित आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

31,000 यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन
इस साल 31,000 यात्रियों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए। 6000 यात्री दारमा घाटी स्थित पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन करने पहुंचे। दो दिन पूर्व यात्रा कर लौटे चंपावत निवासी चंद्रमोहन भट्ट, हल्द्वानी निवासी संजय अधिकारी, रमेश चंद ने बताया कि उन्हें आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन बेहतरीन ढंग से हुए। उन्होंने यात्रा को अद्भुत और मन को काफी सुकून देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि तवाघाट से मालपा, लामारी और गुंजी से ओम पर्वत सड़क पर अभी सुधार की आवश्यकता है। कहा कि सड़क सुधार होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed