फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash and Om Parvat Yatra will start from today

Pithoragarh News: आज से शुरू होगी आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा

Mon, 15 Apr 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash and Om Parvat Yatra will start from today
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए चार रात्रि और पांच दिन की हेली यात्रा आज से शुरू होगी। इसके लिए यात्रियों का दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला दल सुबह 5:30 बजे, दूसरा दल 6:30 और तीसरा दल 8:30 बजे गुंजी के लिए नैनीसैनी हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा। दल पहले दिन गुंजी में रात्रि विश्राम करेगा। इसके बाद वह नाभीढांग, ओम पर्वत के दर्शन कर नाभी गांव में विश्राम करेगा। यह दल आदि कैलाश के दर्शन करेगा। यात्रियों को राजस कंपनी हेली से ले जाएगी। ट्रिप टू टेंपल कंपनी के डायरेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शनों के लिए उत्साहित हैं। यह सेवा अब नियमित रूप से संचालित होगी। यात्रियों को पिथौरागढ़ के चंडाक में रात्रि विश्राम कराया जाएगा। सोमवार को जिला अस्पताल में 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों का मेडिकल कराया गया। पहले दल में उड़ीसा के मोहन अग्रवाल, अहमदाबाद की नेहा भट्ट, गाजियाबाद कौशांबी, अल्का गुप्ता, वीके गुप्ता, अशोक अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, अल्का त्रिवेदी, पार्तिक त्रिवेदी, मोहन अग्रवाल, वीके गुप्ता, आलोक गुप्ता, रोचक, नेहा भट्ट, नितेश तिवारी आदि यात्री मौजूद हैं।
-------
यात्रियों ने कराया मेडिकल प्रशिक्षण
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों के दल ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण ठीक रहा है। इसके बाद यात्रियों में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को लेकर उत्साह बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन

-----------
इनसेट कोट-
आज से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू होगी। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा चार से पांच दिनों तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहेगी। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed