{"_id":"69d80169d6e6a4704f73e8a5fe81c843","slug":"additional-classes-start-on-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर शुरू की अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर शुरू की अतिरिक्त कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसे शिक्षा के प्रति समर्पण कहा जाए या फिर विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता। गेस्ट टीचर्स को चार माह से वेतन का भुगतान तो नहीं हुआ है, लेकिन कई गेस्ट टीचर शीतावकाश में अपने घरों में आराम करने के बजाए बोर्ड परीक्षार्थियों की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं।
सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और शिक्षकों की कमी दूर करने की मंशा से अगस्त 2015 में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में गेस्ट टीचर्स की तैनाती की थी।
विज्ञापन
इधर, मुनस्यारी तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज जोशा में तैनात गेस्ट टीचर दिनेश मेहता और प्रकाश धामी ने शीतावकाश में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षार्थियों का कोर्स पूरा करने, उसका रिवीजन करने के लिए यह कक्षाएं संचालित हो रही हैं। दोनों गेस्ट टीचर ने कहा कि उनकी तैनाती शिक्षा व्यवस्था सुधारने, बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देने के लिए की गई है। सरकार ने नियुक्ति दे रखी है तो वेतन जरूर मिल जाएगा।
वह अपने कर्तव्य का निर्वाह बखूबी कर रहे हैं। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह और गेस्ट टीचर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोरंगा ने कहा कि दोनों गेस्ट टीचर को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में 24 दिसंबर से शीतावकाश शुरू हो गया था। विद्यालय 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।