{"_id":"6a64ec4a6709ed65dc087504","slug":"achieved-highest-single-day-power-generation-for-the-second-consecutive-day-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-142204-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लगातार दूसरे दिन किया एक दिनी सर्वाधिक बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लगातार दूसरे दिन किया एक दिनी सर्वाधिक बिजली उत्पादन
Sat, 25 Jul 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक एक दिवसीय बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। 24 जुलाई को स्टेशन ने 2.565 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया।
यह उत्पादन कमीशनिंग के बाद से अब तक का सर्वाधिक एक दिवसीय रिकॉर्ड है। इससे पहले 23 जुलाई को पावर स्टेशन ने 2.558 मिलियन यूनिट बिजली तैयार की थी। महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 24 जुलाई तक का डिजाइन लक्ष्य 143.33 मिलियन यूनिट निर्धारित था। इसके सापेक्ष पावर स्टेशन ने 144.33 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। आर्य ने कहा कि यदि नदी में पर्याप्त साफ पानी मिलता रहा। वे वर्ष भर का लक्ष्य समय से काफी पहले पूरा कर लेंगे।