फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accused locked in DDHaat lockup dies

Pithoragarh News: डीडीहाट लॉकअप में बंद आरोपी की मौत

Tue, 13 May 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused locked in DDHaat lockup dies
मृतक सूरज थापा। फाइल फोटो।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चाकू घोंपने के आरोप में न्यायिक बंदीगृह में बंद आरोपी की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। गिरफ्तारी के बाद हुए मेडिकल में चिकित्सकों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया था। बंदीगृह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोपी की मौत से पुलिस और राजस्व विभाग में अफरातफरी फैल गई और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही आरोपी के मौत के कारणों पता लगेगा।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर में बीते 11 मई को नेपाल के कंचनपुर निवासी 33 वर्षीय सूरज थापा ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक बंदीगृह में भेज दिया गया। बंदीगृह भेजने से पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो चिकित्सकों ने उसे स्वस्थ बताया।
विज्ञापन

दूसरे ही दिन सोमवार रात बंदीगृह में उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरवरी का साफ तौर पर कहना है कि आरोपी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बंदीगृह भेजने से पहले स्वस्थ आरोपी की मौत पर चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लॉकअप में आरोपी की मौत से पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार पिंकी आर्या और सीओ केएस रावत सीएचसी पहुंचे। दोनों का कहना है कि लॉकअप में आरोपी की मौत के मामले की गंभीरता से जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। संवाद
कोट
लॉकअप में आरोपी की मौत के मामले की जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - केएस रावत, सीओ, डीडीहाट।
कोट
पुलिस हिरासत में लेने के बाद आरोपी को अस्पताल लाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में वह पूरी तरह स्वस्थ था। - डॉ. मेघा, सीएचसी, डीडीहाट।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed