{"_id":"ef1b437427968186cdfb1a4da1b6778c","slug":"accused-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने और दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने एसपी आफिस के सामने प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों ने सीओ का घेराव भी किया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि इस तरह की गलत हरकत करने वाले व्यक्ति ने बालिका की मां को भी अपने प्रेमजाल में फंसाया था और बाद में उसे भगा ले गया। आरोप लगाया कि ऐसे व्यक्ति को पुलिस बचाने में लगी हुई है। सीओ जीएच कोहली ने कहा कि चूंकि मामला नवंबर 2014 का है, लिहाजा इतने पुराने मामले में जांच की जाएगी। साथ ही उन्होेंने कोतवाल को तत्काल बालिका की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ को सौंपे ज्ञापन में गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोतवाली से टालमटोल कर दी गई। बाद में एसपी को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। यह रिपोर्ट कोतवाली में रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त आरोपी उसके परिवार को धमकी दे रहा है। उससे जान का खतरा बना हुआ है। यदि जल्दी इसमें कार्रवाई नहीं हुई तो गंभीर घटना हो सकती है।
विज्ञापन