फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accept the challenge of co-culture preserve

रं संस्कृति को बचाए रखने की चुनौती को स्वीकारें

Sun, 11 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 11 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Accept the challenge of co-culture preserve
धारचूला में शपथ लेते रं कल्याण संस्था के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड शासन के परिवहन सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति की जड़ों को पहचानना होगा और पौराणिक रं संस्कृति के अस्तित्व को बचाए रखने की चुनौती को स्वीकारना होगा। रविवार को यहां रं संग्रहालय में रं कल्याण संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए नपलच्याल ने कहा कि दूरस्थ गांवों से पलायन रोकने के लिए रं कल्याण संस्था को और प्रभावी ढंग से काम करना होगा।

विज्ञापन


रं कल्याण संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक अशोक नबियाल ने कहा कि रं कल्याण संस्था में नई ऊर्जा एवं कार्य कुशलता से परिपूर्ण युवा पदाधिकारियों से काफी उम्मीदें है। उन्होंने विरासत को बचाए रखने के साथ-साथ आधुनिकता का आत्मसात करने की जरूरत बताई। रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि दारमा व्यांस एवं चौदांस के प्रत्येक जनजातीय गांवों में युवा वर्ग को प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने और रं संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सहकारिता के लिए प्रसिद्ध रं संस्कृति की मौलिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक परिवेश के साथ जोड़ने कार्य किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष ग्येल्बो बोहरा, पूर्व अध्यक्ष महिमन ह्यांकी, व्यापार कर के पूर्व कमिश्नर हनुमान नबियाल, रं कल्याण संस्था की हल्द्वानी शाखा के देवेंद्र सिंह, पंकज गर्ब्याल, हरीश गुंज्याल, जीवन रौंकली, सुंदर बौनाल आदि उपस्थित थे। संचालन महासचिव देवकृष्ण फकलियाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed