फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A young man trapped in a car fell into the ditch, could not save his life

खाई में गिरी कार में फंसे युवक की नहीं बचाई जा सकी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
A young man trapped in a car fell into the ditch, could not save his life
पिथौरागढ़। घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर गहरी खाई में गिरी कार में फंसे युवक को नहीं बचाया जा सका। काफी मशक्कत के बाद वाहन से निकाले गए युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग आठ बजे घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही बोलेरो कार संख्या यूके 05ए-5888 मटेला के समीप गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू चलाया था।
विज्ञापन

इस दुर्घटना के एक घायल पवन कुमार को खाई से निकालकर लगभग एक घंटे में 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन चंद्रभागा निवासी 32 वर्षीय कमल मेहता पुत्र शेर सिंह कार में ही बुरी तरह फंस गया था। उस तक पहुंचने के रस्सी के सहारे खाई में उतरे एसडीआरएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ आरएस रौतेला, तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल रमेश तनवार, घाट चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर मौजूद रहे। कार में युवक के फंसे होने के कारण वाहन को काटा गया। इसके बाद उसे रस्सियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed