फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A motorable bridge will soon be constructed over the Ramganga River at Aonla Ghat

Pithoragarh News: आंवला घाट में रामगंगा पर जल्द होगा मोटर पुल का निर्माण

Sat, 12 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A motorable bridge will soon be constructed over the Ramganga River at Aonla Ghat
पिथौरागढ़। आंवलाघाट में रामगंगा नदी पर 60 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पुल बनने से पिथौरागढ़-गंगोलीहाट के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। साथ ही पूरे क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी और हजारों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से घाट-पनार होते सड़क के रास्ते गंगोलीहाट की दूरी करीब एक 140 किलोमीटर है। लगभग पांच दशक से जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग आंवलाघाट के रास्ते गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ को जोड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आंवलाघाट तक राम गंगा नदी के दोनों तरफ पिथौरागढ़ व गंगोलीहाट की ओर से मोटर रोड पहले ही कट चुकी है। ऐेसे में आंवलाघाट क्षेत्र में इसके लिए मोटर पुल बनाने की मांग तेजी पकड़ती गई, जिसके परिणामस्वरूप शासन से 15 करोड़ 29.56 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय पुनरीक्षित मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती का कहना है कि पुल बनने और दूरी कम हो जाने से गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की भेरंगपट्टी तथा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की गोरंगदेस घाटी के करीब 200 गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की ओर से संज्ञान लेने से आंवलाघाट में मोटर पुल निर्माण योजना तेजी से अंजाम की तरफ बढ़ी है।

पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका तक पहुंच होगी आसान
आंवलाघाट में पुल बनने से पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट की प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा, हाट कालिका मंदिर सहित बेड़ीनीग और चौकोड़ी जाना-आना आसान हो जाएगा। फल-सब्जियों के लिए प्रसिद्ध भेरंगपट्टी के साथ ही गोरंगदेश घाटी के दूरदराज के गावों को इसका काफी लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में भी उछाल आएगा।


आंवलाघाट में 60 मीटर स्पान के 1.50 मीटर लेन वाले स्टील गार्डर मोटर पुल के लिए निविदा लग चुकी है। निविदा खुलने पर एप्रोच रोड सहित पुल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। -जेएस ह्यांकी, अधीक्षण अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि, पिथौरागढ़
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed