{"_id":"117-88814","slug":"Pithoragarh-88814-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने कैलास यात्रा छीनने का प्रयास किया : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने कैलास यात्रा छीनने का प्रयास किया : प्रदीप
Pithoragarh
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं से कैलास मानसरोवर यात्रा छीनने का प्रयास किया है। नाथुला दर्रे से यात्रा शुरू होने पर इसका सीधा असर वर्तमान में कुमाऊं से होकर चल रही यात्रा पर जरूर पड़ेगा। श्री टम्टा ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को गुंजी और लिपुलेख तक सड़क बनाने में प्राथमिकता देनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा करने के बजाए उन्होंने यात्रा का दूसरा मार्ग ही खोल दिया।
श्री टम्टा ने कहा कि कुमाऊं से संचालित होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा का धार्मिक के साथ साथ सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व भी रहा है। यात्रा के माध्यम से कुमाऊं मंडल विकास निगम को आर्थिक लाभ होता है। केंद्र की नई सरकार ने यात्रा को बढ़ावा देने के बजाए इसे समेटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि नाथुला दर्रे से यात्रा मार्ग खोलने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वहां से रास्ता सुगम है लेकिन यदि सरकार थोड़ा कोशिश और करे तो कुमाऊं से होकर जाने वाली यात्रा और अधिक सुगम हो सकती है। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध किया जाएगा। आम जनता को इसके नुकसान की जानकारी दी जाएगी।