{"_id":"117-75076","slug":"Pithoragarh-75076-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के तबादले के विरोध में बेड़ीनाग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के तबादले के विरोध में बेड़ीनाग बंद
Pithoragarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संविदा डॉक्टर के तबादले के विरोध में लोगों ने शनिवार को बाजार बंद और चक्काजाम किया। इस दौरान लोगों की अधिकारियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। जनदबाव को देखते हुए पिथौरागढ़ से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके श्रीवास्तव ने फैक्स भेजकर डॉक्टर का तबादला आदेश निरस्त कर दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा डाक्टर सिद्धार्थ पाटनी का 15 दिन पहले बेड़ीनाग से धारचूला तबादला कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए। शनिवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शहीद चौक के पास जाम लगा दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी हेमंत वर्मा और थाना प्रभारी विजेंद्र साह के साथ लोगों की तीखी नोंकझोंक हुई। लोगों ने कहा कि यदि तबादला आदेश रद्द नहीं किया गया तो बेमियादी बंद और चक्काजाम किया जाएगा। बाद में सीएमओ ने फैक्स के माध्यम से जानकारी दी कि डाक्टर का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, लाल सिंह बाफिला, कांग्रेस नेता हेम पंत, भाजपा नेता महेश पंत, भाजयुमो के दीपक धानिक, आम आदमी पार्टी के गोपाल पंत, रमेश पंत, मनीष पंत, व्यापारी नेता गोपाल मेहरा, राजीव शर्मा, हेमंत उप्रेती, प्रमोद उप्रेती, देव सिंह गैड़ा, राजेंद्र पंत मौजूद थे।