फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भाजपाइयों ने अमृता रावत का पुतला फूंका

भाजपाइयों ने अमृता रावत का पुतला फूंका

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पॉलीहाउस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को यहां प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री अमृता रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार अपने घपलेबाज मंत्रियों को बचाने में लगी है। यदि ऐसा नहीं है तो सरकार को सीबीआई जांच कराने में क्या दिक्कत है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि आरोपी मंत्रियों के खिलाफ जांच नहीं बिठाई गई तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने आज पूरे प्रदेश में इस प्रकरण को लेकर आंदोलन का ऐलान किया था। पुतला दहन के समय भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, मनोज सामंत, उपाध्यक्ष भुवन जोशी, गोपू महर, सुरेश नगरकोटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला मंत्री राधेलाल वर्मा, गणेश भंडारी, राजेंद्र कांडपाल आदि लोग थे।
विज्ञापन

डीडीहाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। पुतला दहन के समय ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र देउपा, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, भूपेश टम्टा, सौरभ साह, रवींद्र बोरा, दीपक कन्याल, देवेंद्र बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। पॉलीहाउस घोटाले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में कैबिनेट मंत्री अमृता रावत का पुतला दहन किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। चंपावत में नगर अध्यक्ष राजेश उप्रेती, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद सामंत के नेतृत्व में किए गए पुतला दहन में नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, गिरीश जोशी, हेमेश कलखुड़िया, एनडी गड़कोटी, हरीश, प्रकाश नाथ, प्रकाश बोहरा, सुभाष जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोहाघाट। नगर के अलावा पाटी और बाराकोट में राज्य सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। पाटी में मंडल अध्यक्ष सुरेश भट्ट के नेतृत्व में कुंदन राणा, शांति प्रसाद, गोपाल राम, दिनेश चंद्र, चंदन फर्त्याल, रिगरीश सिंग्वाल, नारायण सिंह खाती आदि ने नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे में राज्य सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इधर बाराकोट में मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में टीका सिंह बोहरा, प्रकाश अधिकारी, मदन मोहन जोशी, प्रकाश राय, भगवानदास जोशी आदि ने पुतला फूंका और नारेबाजी की।

टनकपुर। कार्यकर्ताओं ने चड्डा चौराहे पर प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री अमृता रावत का पुतला दहन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष भीम रजवार और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने चड्डा चौराहे में पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में नारायण महर, केदार दत्त जोशी, नारायण दत्त जोशी, गिरीश वर्मा, विनोद वर्मा, कमल पंत, तारा दत्त शर्मा, जोध सिंह बोहरा, जौद सिंह, केएन तिवारी, मुकेश साहू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed