फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला पंचायत की एक, पंचायत की पांच सीट घटी

जिला पंचायत की एक, पंचायत की पांच सीट घटी

Sun, 29 Dec 2013 05:49 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sun, 29 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 2011 की जनगणना के अनुसार किए गए नए परिसीमन के बाद पिथौरागढ़ जिले में जिला पंचायत सदस्य की एक सीट कम हो गई है। अब जिले में जिला पंचायत सदस्यों की सीटें 33 रह गई हैं। 2008 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय जिले में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 35 थी। इनमें से एक सीट गंगोलीहाट के नगर पंचायत बनने के कारण पहले ही समाप्त हो चुकी थी। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीटें नए परिसीमन में कम हो गई हैं। अब जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 294 रह गई है। पिछले चुनाव के समय यह संख्या 299 थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल ने बताया कि नए परिसीमन में कनालीछीना विकासखंड की चौसाल जिला पंचायत सीट समाप्त हो गई है। धारचूला ब्लाक में जिला पंचायत की पांच, मुनस्यारी में चार, डीडीहाट में तीन, बेरीनाग में चार, गंगोलीहाट में पांच, पिथौरागढ़ में पांच, मूनाकोट में चार और कनालीछीना में तीन सीटें हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल पांच सीट कम हो गई हैं। इनमें डीडीहाट ब्लाक की दो और कनालीछीना की तीन सीटें शामिल हैं। अब पिथौरागढ़ विकासखंड में 40, मूनाकोट में 37, धारचूला में 40, मुनस्यारी में 37, गंगोलीहाट में 40, बेरीनाग में 40, डीडीहाट में 27 और कनालीछीना में 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को निस्तारण होगा। दो जनवरी को संशोधित सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed