{"_id":"117-68426","slug":"Pithoragarh-68426-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल के माध्यम से सौरमंडल की गति बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल के माध्यम से सौरमंडल की गति बताई
Pithoragarh
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट। राजकीय इंटर कालेज चौबाटी में आयोजित बाल विज्ञान कार्यशाला में बच्चों को पृथ्वी, चंद्रमा, सूर्य की गति, सौरमंडल की व्यवस्था की जानकारी दी गई। बच्चों ने सौरमंडल पर बेहतरीन मॉडल बनाए। मानव कंकाल पर आधारित बच्चों के मॉडल की सराहना हुई।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल हुए। इसमें बच्चों को अपने अनुभव पर आधारित माडल बनाने को कहा गया। बच्चे पृथ्वी, सूर्य, चंद्रमा के अलावा सौरमंडल के बारे में जितनी जानकारी रखते हैं उन सभी को मॉडलों में उतारने की कोशिश की। मनुष्य के शरीर के अंग, मानव कंकाल, पाचनतंत्र, हड्डियों का समूह आदि पर बच्चों ने मॉडल बनाए। प्रभारी प्रधानाचार्य निर्मल कुमार नियोलिया ने बताया कि कुल 90 बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। कुल तीन ग्रुप तैयार किए गए थे। बच्चों को विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी होनी जरूरी है। खगोल विज्ञान के बारे में बच्चे जितनी ज्यादा जानकारी हासिल करेंगे उसका उनको जीवन में उतना ही लाभ होगा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम ने कार्यक्रम संपन्न कराने में मदद की।