{"_id":"117-68369","slug":"Pithoragarh-68369-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ावे में शामिल नहीं होंगे थरकोट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ावे में शामिल नहीं होंगे थरकोट के लोग
Pithoragarh
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बड़ावे में प्रस्तावित उपतहसील में शामिल होने से थरकोट पट्टी के लोगों ने भी इंकार कर दिया है। उप तहसील के गठन के लिए हो रहे सीमांकन में थरकोट को भी बड़ावे में शामिल करने का फैसला लिया जा रहा है। थरकोट के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि थरकोट से बड़ावे की दूरी 55 किलोमीटर है। जबकि पिथौरागढ़ की दूरी मात्र आठ किलोमीटर बैठती है। इस समय थरकोट पिथौरागढ़ तहसील के अंतर्गत है। ज्ञापन में दिनेश चंद्र भट्ट, संजय कुमार, कैलाश चंद्र, भूपेंद्र चंद्र, शेखर भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन