{"_id":"117-68234","slug":"Pithoragarh-68234-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएडीपी के तहत पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएडीपी के तहत पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण
Pithoragarh
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत मुनस्यारी के छात्र, छात्राओं का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला सूचनाधिकारी एमनएस बिष्ट ने दल को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण की शुरुआत कराई। वहीं धारचूला के 28 युवाओं के राफ्टिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है।
पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए जिला सूचनाधिकारी बिष्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। साहसिक खेलों को पर्यटन से जोड़कर जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। एडवेंचर्स लवर्स एसोसिएशन के सचिव अशोक भंडारी ने कहा कि इस समय मौसम पैराग्लाइडिंग के अनुकूल है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि इस दल में मुनस्यारी विकासखंड के 11 छात्र और 4 छात्राएं शामिल हैं। इन लोगों को छह दिन तक पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।