Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अब 22 दिन में पूरी होगी मानसरोवर यात्रा

अब 22 दिन में पूरी होगी मानसरोवर यात्रा

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट। कैलास-मानसरोवर यात्रा रूट चार्ट जारी हो गया है। इस बार यात्रा 12 जून से शुरू होगी। यात्रा अवधि भी कम कर दी गई है। पिछले साल तक 28 दिन में पूरी होने वाली इस बार से 22 दिन में पूरी हो जाएगी। यात्रा मार्ग की ओर आईटीबीपी की आपदा प्रबंधन टीमें भी जल्द रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि कैलास-मानसरोवर को जाने वाला पहला दल 12 को दिल्ली से अल्मोड़ा को चलेगा। दल 13 जून को धारचूला पहुंच जाएगा। 14 जून को सिर्खा से पैदल यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा दल 15 जून को गाला, 16 जून को बूंदी और 17 को गुंजी पहुंचेगा। 18 जून को गुंजी में यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण पास करने वालों को हो यहां से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। 19 जून को नाभिढांग, 20 को पहला दल चीन की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यात्रियों का दल कैलास-मानसरोवर की परिक्रमा करने के बाद तीन जुलाई को दिल्ली पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया विगत वर्ष तक यात्रा 30 सितंबर को समाप्त होती थी। लेकिन इस बार यात्रा नौ सितंबर को ही पूरी हो जाएगी। यात्रा में 18 बैच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को लेकर आईटीबीपी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मेडिकल दल मई के अंतिम सप्ताह तक गुंजी पहुंच जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी की विशेष डिजास्टर टीम लखनपुर से बूंदी तक तैनात कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed