फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   घर से कूड़ा नहीं उठाया तो भंग होंगी समितियां

घर से कूड़ा नहीं उठाया तो भंग होंगी समितियां

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सभासदों, मोहल्ला स्वच्छता समितियों के अध्यक्षों और सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने के साथ ही सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता समितियों के अध्यक्षों के साथ ही सभी सभासदों से सफाई व्यवस्था की जानकारी हासिल की और सुझाव मांगे। बैठक में निष्क्रिय मोहल्ला स्वच्छता समितियों को एक मौका देने पर सहमति बनी। तय हुआ कि निष्क्रिय समितियों को सचेत किया जाएगा। फिर भी न माने को चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद भी न माने तो उन समितियों के भंग कर नए सिरे से समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उनके पूर्व के कार्यकाल में जैसे घर घर से कूड़ा उठता था, उसी प्रकार हर घर से कूड़ा उठेगा। शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए सभासदों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सभासदों ने तमाम सुझाव रखे। बैठक में ईओ खीमानंद जोशी, सभी 15 सभासद और मोहल्ला स्वच्छता समितियों के अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed