{"_id":"117-55111","slug":"Pithoragarh-55111-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में नाकाम हुआ तो मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में नाकाम हुआ तो मौत को लगाया गले
Pithoragarh
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्यार में नाकाम हुआ तो अंकित ने अपने ही घर में रस्सी से लटककर जान दे दी। अपने माता-पिता को लिखे खत में अंकित ने स्वीकारा है कि वह प्यार में सफल नहीं हुआ इस लिए जिंदगी को खत्म कर रहा है। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
मंगलवार को टुंडा (उत्तरकाशी) के निवासी अंकित भारद्वाज (22) पुत्र रोशन लाल भारद्वाज ने घर की छत में बने कुंडे में रस्सी से लटक कर जान दे दी थी। अंकित पिथौरागढ़ में एक मोबाइल कंपनी की दुकान में काम करता था। साथ ही वह इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) के पिथौरागढ़ केंद्र से पढ़ाई भी कर रहा था। अंकित के पिता रोशन लाल डीडीहाट में एसएसबी में कार्यरत हैं।
कोतवाल जीपी बौठियाल ने बताया कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। माता-पिता को लिखे इस खत में प्यार में विफलता के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। साथ ही मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। कोतवाल बौठियाल ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।