फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कापड़ीगांव नहीं देवलथल बने तहसील मुख्यालय

कापड़ीगांव नहीं देवलथल बने तहसील मुख्यालय

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन द्वारा इस जिले की दो उप तहसीलों को मिलाकर तहसील बनाने की सुगबुगाहट पर विवाद भी शुरू हो गया है। कापड़ीगांव को तहसील मुख्यालय बनाए जाने को लेकर देवलथल के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। और इसके विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है। शुरुआत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज की गई है।
शासन ने देवलथल और कनालीछीना उप तहसील को मिलाकर कापडीगांव नाम से नई तहसील का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। देवलथल तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरीश जोशी एवं महासचिव जगदीश कुमार का कहना है कि देवलथल उप तहसील के उच्चीकरण के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। तहसील के बजाय इसे उप तहसील का दर्जा दिया गया। लेकिन अब देवलथल के स्थान पर कापड़ीगांव को तहसील मुख्यालय बनाने की कवायद शासन स्तर पर हो रही है।
विज्ञापन

समिति का कहना है कि देवलथल को तहसील नहीं बनाना जन भावनाओं का ही मखौल नहीं है बल्कि इससे क्षेत्र के लोगों की दुश्वारी भी बढ़ेगी। कहा कि देवलथल कस्बा इस तहसील के केंद्र में होने से सभी ग्रामीणों के लिए उपयुक्त है। करीब 12 हजार की आबादी वाले देवलथल में उप कोषागार,डाकघर, बैंक समेत तमाम जरूरी कार्यालय भी हैं। यहां तहसील मुख्यालय होने से इलाके के सभी लोगों को सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने देवलथल को तहसील मुख्यालय नहीं बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। संघर्ष समिति का कहना है कि अगले सप्ताह क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। नतीजा नहीं निकलने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed