फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   997 vehicles will be acquired for Lok Sabha elections in Seemant.

Pithoragarh News: सीमांत में लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 997 वाहन

Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
997 vehicles will be acquired for Lok Sabha elections in Seemant.
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को निर्विध्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। दूरस्थ केंद्रों पर मतदान सामग्री और कार्मिकों को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग को 997 वाहनों की आवश्यकता है। इनमें से 880 वाहनों का अभी तक अधिग्रहण कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में कुल 3,72,720 मतदाता हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी केसी पलड़िया ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े पांच हजार से अधिक वाहन हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रोडवेज से भी 35 बसों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी जहां का है उसकी ड्यूटी उसी क्षेत्र में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए वाहन स्वामी का पूरा विवरण लिया जा रहा है। वाहन जीआईसी और डिग्री काॅलेज मैदान में खड़े किए जाएंगे। डिग्री काॅलेज से गंगोलीहाट और धारचूला मतदान केंद्रों में वाहन भेजे जाएंगे। नजदीकी केंद्रों के वाहन जीआईसी मैदान से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक माह के भीतर भुगतान का रहेगा प्रयास
पिथौरागढ़। सहायक संभागीय अधिकारी केसी पलड़िया ने बताया कि चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों का भुगतान एक माह के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिग्रहीत वाहनों के स्वामियों से बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी परिवहन विभाग कार्यालय में जमा कराने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed