फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   9,858 candidates will appear for board exam in Pithoragarh district

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 9,858 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Sun, 31 Dec 2023 09:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
9,858 candidates will appear for board exam in Pithoragarh district
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 9858 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 5231 और इंटर के 4627 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार चार नए केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए शिक्षा महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होनी हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि गंगोलीहाट के राजकीय इंटर कालेज दशाईथल में सर्वाधिक 396 और सबसे कम 32 छात्र संख्या वाला केंद्र राइंका दिगतोली है। इस वर्ष जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर चार नए परीक्षा केंद्र राइंका दिगतोली, नमजला और केएमएसवी हिमालया हंटर काॅलेज चौकोड़ी और राइंका लुमती बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जुकरिया ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बैठक में खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो जाएंगी। इसके लिए कापियां पहुंच गई हैं। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद एक माह तक मूल्यांकन का कार्य चलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed