{"_id":"6a5e571391fe00891c078a9a","slug":"96-complaints-resolved-at-the-public-grievance-meeting-a-differently-abled-person-received-a-wheelchair-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-141983-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनता मिलन में 96 शिकायतें सुलझीं, दिव्यांग को व्हीलचेयर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनता मिलन में 96 शिकायतें सुलझीं, दिव्यांग को व्हीलचेयर मिली
Mon, 20 Jul 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 96 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम बिरगुल के दिव्यांग किशन सिंह को समाज कल्याण विभाग की ओर से तत्काल व्हीलचेयर और बैसाखी उपलब्ध कराई गई। वहीं 14 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर ग्राम सिमल्टा की किरण देवी को बाघ के हमले के दौरान अपने पिता और अन्य ग्रामीणों की साहसपूर्वक रक्षा करने पर सम्मानित किया गया।
जनता मिलन में विद्यालयों की मरम्मत, सड़क, पेयजल, राशन कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंच सके।