फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खंडहर बने घर में पखवाड़े भर तक कैद हो गईं 15 बकरियां

खंडहर बने घर में पखवाड़े भर तक कैद हो गईं 15 बकरियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
खंडहर बने घर में पखवाड़े भर तक कैद हो गईं 15 बकरियां
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सानदेव के सनपट्टा तोक में खंडहरनुमा मकान के अंदर से 15 बकरियां मिली हैं। इनमें से दो बकरियों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ की हालत गंभीर है। पांच की स्थिति कुछ ठीक बताई जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम बकरियों के उपचार में जुटी है। बकरियां किसकी हैं, इस बारे में अभी कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


सीराकोट-बैकुंठधाम से लगे जंगल में एक खंडहरनुमा मकान है। मंगलवार को स्थानीय निवासी कौस्तुभानंद जोशी अपने मवेशियों को चराने जंगल में पहुंचे तो उन्हें वहां दुर्गंध आई। जब उन्होंने खंडहर के पास जाकर देखा तो कमरे के अंदर उन्हें बकरियां दिखाई दी। उन्होंने पशु अस्पताल को इसकी जानकारी दी। इस पर पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर से 15 बकरियां मिली, जिनमें से दो तो मर चुकी थी।
विज्ञापन


पांच बकरियां थोड़ा ठीक थी जबकि अन्य बेसुध स्थिति में थीं। बताया जाता है कि कमरे का एक दरवाजा खुला था जबकि दूसरे में अंदर से चिटकनी लगी थी। अंदेशा है कि जब एक-एक कर बकरियां अंदर गई होंगी तो कमरा भर गया और दूसरा दरवाजा भी बंद हो गया। इससे बकरियां अंदर ही फंसी रह गईं। बकरियों की हालत देख उनके पखवाड़े भर से वहां फंसने का अंदेशा है। पशु चिकित्सक सुभाष कुमार ने बताया कि खाना और पानी नहीं मिलने से बकरियां डिहाइड्रेशन की शिकार हो गईं। बकरियां किसकी हैं और जंगल में स्थित खंडहरनुमा घर में कैसे पहुंची। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed