फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मृतकों के परिजनों को दिया जाय 10-10 लाख का मुआवजा

मृतकों के परिजनों को दिया जाय 10-10 लाख का मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को दिया जाय 10-10 लाख का मुआवजा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन और डॉ. आंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पिछले वर्ष दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं में मृत लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, घायलों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। फेडरेशन ने जेल में बंद लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन


फेडरेशन के अध्यक्ष महेश मुरारी और फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मराम ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि विगत वर्ष दो अप्रैल को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम की पुन: बहाली को लेकर देश भर में धरना प्रदर्शन और रैलियों में विरोधियों ने आगजनी, मारपीट और हत्याएं कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस दौरान कई निर्दोष लोगों को बिना कारण जेल में बंद कर दिया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने और जेलों में बंद लोगों को शीघ्र रिहा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed