फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उक्रांद ने पंचेश्वर बांध के विरोध का प्रस्ताव पारित किया

उक्रांद ने पंचेश्वर बांध के विरोध का प्रस्ताव पारित किया

Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
उक्रांद ने पंचेश्वर बांध के विरोध का प्रस्ताव पारित किया
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के रविवार को हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में पंचेश्वर बांध का खुलकर विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा नगरपालिका में गांवों को शामिल करने का विरोध जारी रखने एवं विकास प्राधिकरण का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया। उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं में सुधार लाने जैसे प्रस्ताव भी पारित किए।
विज्ञापन


अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए। चंद्रशेखर पुनेड़ा को लगातार चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जगत सिंह मेहता और मदन पोखरिया महामंत्री, चांद सिंह धामी उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह बोरा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


युवा शाखा के लिए ललित महर को जिलाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को महामंत्री, गणेश दत्त पंत को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश कोहली को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, कमान सिंह धामी को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, पद्मा ठगुन्ना को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और गंगा धामी को उपाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी गोपाल सिंह धामी, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, पुष्कर धामी, राजेश पांडे, उमेश जोशी, मीना ऐरी, पार्वती ऐरी, देवकी देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed