{"_id":"5c27aa6bbdec2256bd3cf4b7","slug":"81546103403-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फल प्रस्स्कंरण इकाई फेडरेशन को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फल प्रस्स्कंरण इकाई फेडरेशन को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिंह चुफाल ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना द्वारा स्थापित हिलांस फल प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। यह इकाई पांच वर्षों से बंद पड़ी थी।
विधायक ने कहा कि इस इकाई को फेडरेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के फल उत्पादकों को लाभ मिलेगा। उनके उत्पादों को बाजार मिल जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि फल प्रसंस्करण इकाई के लाभ जल्द ही दिखाई देंगे।
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया गया कि प्रसंस्करण इकाई जो कुछ कारणों से 5 वर्षों से बंद पड़ी थी, सीडीओ के प्रयास से फेडरेशन को हस्तांतरित की गई है। उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में इस इकाई का संचालन किया जा रहा है। इकाई का वार्षिक प्रसंस्करण कलेंडर तैयार कर कार्य शुरू कर दिया है। मार्केटिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
फेडरेशन को 3000 लीटर माल्टा रस, 5000 लीटर बुरांस रस और माल्टा के सूखे छिलकों की मांग मिल चुकी है। प्रथम चरण में 150 क्विंटल माल्टा प्रोसेस किया जा रहा है। आंवला, बुरांस, तिमुला, लिंगुड़ा, आम, लहसुन, अदरक को मौसमानुसार प्रसंस्कृत कर जूस, अचार, चटनी, अदरक-लहसुन पेस्ट, जैम और मुरब्बा तैयार किया जाएगा। परियोजना से 10 समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है।