फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   टावर लगाने के नाम पर ठगने वालों की कार्रवाई हो

टावर लगाने के नाम पर ठगने वालों की कार्रवाई हो

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर ठगने वालों की कार्रवाई हो
पिथौरागढ़। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगने का आरोप लगाते हुए दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने एसपी को पत्र भेजा। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने मोबाइल टावर के नाम पर प्रधानों से ठगी समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस पर जिपं सदस्य ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम उसैल में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर उससे 2050 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उनके नाम एग्रीमेंट फार्म भेजा गया। फार्म भेजने के बाद एक महिला ने उन्हें फोन किया और कहा कि उनका नौ लाख रुपये का चेक बना है।
विज्ञापन


इस चेक को उनके व्हाट्सएप पर भेजा गया। वह टीडीएस के रूप में 18500 रुपये की धनराशि कंपनी के व्यक्ति फरत इलाही के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा कराएं। एक घंटे केेे अंदर उनके खाते में दो लाख रुपये पहली किश्त के रूप में डाले जाएंगे। जगदीश कुमार ने कहा है कि जब उनके खाते में धनराशि नहीं आई तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि बडलचमू, उड़ई, लोहाकोट, मर्सोली गांवों समेत कई गांवों के प्रधानों पर टावर के नाम पर रुपया जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed