{"_id":"59e0f3414f1c1b65548b75b7","slug":"81507914561-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों ने डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों ने डाकघर के बाहर प्रदर्शन किया
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के डाकघर में पिछले 25 दिनों से कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने से ग्राहकों के लेनदेन से संबंधित कोई काम नहीं हो रहे हैं। नाराज ग्राहकों ने डाकघर के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि दो दिनों के भीतर व्यवस्थाएं ठीक कर डाकघर का काम सुचारु नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
ग्राहकों का कहना है कि डाकघर में काम न होने से उन्हें त्योहार के सीजन में आर्थिक तंगी की चिंता सता रही है। डाकघर से धन निकासी और जमा न होने के कारण दूर-दूर से आए ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ग्राहक कई बार विभाग से व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए निवेदन कर चुके हैं, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। डाकघर के कार्यों में व्यवधान होने से ग्राहकों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
वहीं, पोस्टमास्टर अतुल कुमार का कहना है कि कंप्यूटर के यूपीएस सिस्टम के खराब होने से कार्य बाधित है। इसकी सूचना अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ को दे दी गई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। गणाईगंगोली महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा डोबाल ने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर डाकघर की सेवा सुचारु नहीं की गई तो क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में धीरेंद्र उपाध्याय, भगवान प्रसाद, पूरन सिंह बोरा, पंकज कुमार, संजय केसरवानी, दीपक डोबाल, अनिल तिवारी आदि शामिल थे।