{"_id":"59cbdf0a4f1c1b79548b4aff","slug":"81506533130-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार निजी हाथों में देने के प्रयास के विरोध में बुधवार को मूल निवासी संगठन ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपकर आरक्षण के लाभ से पात्रों को वंचित करती जा रही है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार लगातार सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपकर पूंजीपतियों का भला करने में लगी है।
मूल निवासी संगठन के अध्यक्ष किशोर राम के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि रेलवे, एयर इंडिया को निजी हाथों में सौंपने का फैसला वापस लिया जाए, शिक्षा के निजीकरण को समाप्त किया जाए, शिक्षण संस्थानों को कुछ लोगों की कमाई का जरिया न बनने दिया जाए, स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद किया जाए, सरकारी विभागों में आरक्षित पदों का बैकलॉग समाप्त किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि निजीकरण की प्रक्रिया से आने वाले समय में नौकरी और रोजगार के नाम पर निजी संस्थाओं की मनमानी बढ़ेगी और आरक्षण का लाभ लेने वाले वंचित होते जाएंगे। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई तो देशभर में इसका व्यापक विरोध होगा। प्रदर्शन में बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, गौरव कुमार, दिगंबर कुमार, विनय कुमार, सावन संतोलिया, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, किशन कुमार आदि शामिल थे।