फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   संसोधित: एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

Mon, 21 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
संसोधित: एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी
पिथौरागढ़। एसडीएम से वार्ता के बाद नगरपालिका के सफाई कर्मी सोमवार को तीसरे दिन काम पर लौट आए हैं। सफाई कर्मियों ने नगर में फैले कूड़े को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पालिका सभासद त्रिलोक महर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मी 19 अगस्त से हड़ताल पर चले गए थे। सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर में हर तरफ कूड़े के ढेर लग गए थे। सोमवार की सुबह भी सफाई कर्मियों ने सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। दोपहर में एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडेय ने पालिका के ईओ और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाया। एसडीएम ने जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी प्रकट की। कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना हुई है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए, न कि इस तरह सफाई व्यवस्था ठप देनी चाहिए। बकौल एसडीएम उन्होंने हड़ताल से न लौटने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की चेतावनी दी। कहा कि इस तरह की अव्यवस्था कतई सहन नहीं की जाएगी। पालिका के ईओ खीमानंद जोशी, स्वच्छकार कर्मचारी संघ नगरपालिका के अध्यक्ष कमल सिंह आदि थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी का कहना है कि सफाई कर्मियों को उत्पीड़न न होने देने, उनके मुद्दे पर बोर्ड की बैठक में चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद शाम करीब 3:30 बजे से सफाई कर्मियों ने नगर से कूड़ा हटाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed