{"_id":"594aaa514f1c1bd5628b46ab","slug":"81498065489-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज के लिए 9 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज के लिए 9 खिलाड़ी चयनित
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 9 खिलाड़ी चयनित
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में वर्तमान शिक्षासत्र में मात्र नौ खिलाड़ी प्रवेश लेंगे। गत वर्ष 22 खिलाड़ियों को प्रवेश मिला था। 15 एवं 16 मई को हुई चयन प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने मेरिट और वरीयता के आधार पर फुटबाल में पांच और बॉक्सिंग में चार खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।
इन खिलाड़ियों को 10 जुलाई तक अपनी उपस्थिति की सूचना स्पोर्ट्स कॉलेज में देनी होगी। स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू गांव में बन रहा है। वहां पर भवन का निर्माण होने तक प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहना होगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत ने बताया कि फुटबाल में पिथौरागढ़ के धीरज बिष्ट, विनीत मारकना, काशीपुर के अभिसार तिवारी, दीपक सिंह और चंपावत के अजय कुमार का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग में ऊधमसिंह नगर के अरमान अली, नैनीताल के नीरज तोमर, पारस बिष्ट और पिथौरागढ़ के विशाल भट्ट का चयन हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी चयनित खिलाड़ियों को कॉललेटर जारी कर दिए गए हैं। चयनित खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेल का प्रशिक्षण भी लेंगे। उनके भोजन और आवास की व्यवस्था जिला खेल कार्यालय की ओर से की जाएगी।