फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   80 meter long bridge could not be built in 18 years

Pithoragarh News: सतगढ़-कनालीछीना सोलर पेयजल योजना में अराजक तत्वों की तोड़फोड़

Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
80 meter long bridge could not be built in 18 years
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना के लिए सतगढ़ से बनी सोलर पंपिंग पेयजल योजना में अराजकत तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी है। जल निगम ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ कनालीछीना थाने में तहरीर दी है। पंपिंग योजना में तोड़फोड़ के बाद कनालीछीना बाजार सहित कई अन्य हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सतगढ़ से कनालीछीना के लिए सोलर पेयजल योजना बनाई गई है। इस पेयजल योजना से कनालीछीना पशु अस्पताल, कनालीछीना बाजार, थाना कनालीछीना सहित कई अन्य क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। अराजक तत्वों ने पेयजल योजना का सोलर कंट्रोल बॉक्स तोड़ दिया है। जल निगम के जेई कविंद्र बिष्ट का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल बॉक्स को नुकसान पहुंचने के कारण पानी पंप नहीं हो पाया। जिस कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हुई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed