फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   80 meter long bridge could not be built in 18 years

Pithoragarh News: 18 साल में 80 मीटर लंबा पुल नहीं बन सका

Mon, 15 Jan 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
80 meter long bridge could not be built in 18 years
रामगंगा नदी पर इसी स्थल पर बनना है मोटर पुल। संवाद
पिथौरागढ़। एक ओर करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले की रामगंगा नदी में 18 साल पूर्व स्वीकृत 80 मीटर लंबा पुल आज तक नहीं बन पाया है। पुल नहीं होने से लोगों को वाहनों के बजाय झूलापुल से पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कनालीछीना विकासखंड के सुवालेख-रसैपाटा और गंगोलीहाट के पोखरी-चौली मोटर मार्ग का निर्माण हो चुका है। बीच में पड़ने वाली रामगंगा नदी पर 80 मीटर पुल बनना है। इस पुल के निर्माण के लिए वर्ष 2006 में स्वीकृति मिल गई थी लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बताया कि रामगंगा नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर वह विभागीय और प्रशासन के अधिकारियों से लेकर तमाम स्तर पर मांग कर चुके हैं। पुल बनने से गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ की दूरी जो वर्तमान में 85 किमी है वह घटकर 65 किमी कम रह जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल चंडिकाघाट, पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका के दर्शन श्रद्धालु एक दिन में ही कर सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता लेकिन विभागीय और शासन प्रशासन की उपेक्षा के कारण आज तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है।

कोट
पुल निर्माण की कार्यवाही चल रही है। गंगोलीहाट की ओर से प्रस्तावित स्थल तक 1.70 किमी सड़क बननी है। वन विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। पुल का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। कुछ आपत्तियां आई थीं। आगणन बनाकर सर्किल कार्यालय को भेजा गया है। - आरपी नैथानी, अधिशासी अभियंता लोनिवि बेड़ीनाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed