{"_id":"5b6c80ec4f1c1bb24b8b7b5a","slug":"71533837548-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी का 50, सात किमी का 100 रुपया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी का 50, सात किमी का 100 रुपया किराया
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। इन क्षेत्रों में लोगों से टैक्सी संचालकों द्वारा मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। धारचूला के सोबला रूट पर यात्रियों से तीन किमी के 50 रुपये, जबकि सात किमी के 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
आपदा से धारचूला के तीजम क्षेत्र में सड़क, पैदल मार्ग सहित पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग मार्ग नहीं होने से कहीं पर खतरनाक पहाड़ियों पर घास पकड़कर या नदी-नालों को रस्सियों के सहारे पार कर सड़कों तक पहुंच रहे हैं। जिन स्थानों पर सड़कें खुली हैं, वहां पर वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया लिया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट ने बताया कि सोबला से आगे ठाड़ीगाड़ में सड़क बंद है। यहां से हरद्योल तक तीन किमी के 50 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि सात किमी के सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। अधिक किराया होने से गरीब लोग पैदल ही आवाजाही करने पर मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित तीजम क्षेत्र में अब तक सुधार कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बंद मोटर मार्ग शीघ्र खोला जाए
मुनस्यारी। मुनस्यारी का दरकोट-जीजीआईसी नमजला मोटर मार्ग दो जुलाई से बंद है। वर्तमान में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से राशन बांटा जा रहा है। मार्ग नहीं होने से रांथी, चरखम, नमजला के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से बंद पड़े मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है। ब्यूरो