{"_id":"5b463d424f1c1b3d5e8b4ffc","slug":"71531329858-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किमखेत, बमनगांव में भूस्खलन से खतरे में आए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किमखेत, बमनगांव में भूस्खलन से खतरे में आए मकान
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/नाचनी। बारिश से तल्लाजोहार क्षेत्र में जमीन दरकने से कई मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मुनस्यारी के केठीबैंड में सात गायें गोरी नदी तट पर फंसी हैं। मुनस्यारी के किमखेत के तोली तोक में किशन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान आगे की जमीन दरक गई। इससे मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
जमीन दरकने से परिवार के लोग दहशत में हैं और उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। नाचनी के चामी भैंसकोट में धाम सिंह के मकान के आगे की जमीन दरकने से मकान खतरे की जद में आ गया है। बमनगांव धारानगरी में भूस्खलन से दीपेंद्र द्विवेदी और चंद्रशेखर द्विवेदी का मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रभावितों ने अन्यत्र शरण ले रखी है। इन लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पातों में फैला खुरपका रोग
मुनस्यारी। मुनस्यारी के पातों गांव में पालतू जानवरों में खुरपका रोग फैल गया है। रास्ते ध्वस्त होने के कारण लोग पशुओं के लिए दवा नहीं ले जा पा रहे हैं। पशुपालकों ने जानवरों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में भेजने की मांग प्रशासन से की है।