फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिना हेलमेट के निकले युवक,एसपी ने जवानों पर की कार्रवाई

बिना हेलमेट के निकले युवक,एसपी ने जवानों पर की कार्रवाई

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट के निकले युवक,एसपी ने जवानों पर की कार्रवाई
पिथौरागढ़। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने शहर की यातायात व्यवस्था का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान गुप्ता तिराहे और अपटेक तिराहे पर दो युवकों के बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े जाने पर ड्यूटी पर तैनात दो जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान यातायात में बाधक बन रही सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी रामचंद्र राजगुरु टकाना, गुप्ता तिराहा, लिंक रोड, अपटैक तिराहा, नगरपालिका, बैंक रोड, सिल्थाम, तिलढुकरी, विण, जाखनी, एपीएस तिराहा, कुमौड़, टनकपुर रोड ऐंचोली आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। नो पार्किंग जोन पर खड़े 30 वाहनों पर चालान चस्पा किए गए। 25 समायोजन चालान, जबकि दो कोर्ट के चालान किए गए। एक वाहन सीज किया गया। 3300 सौ रुपये का समायोजन शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े वाहनों को पुलिस लाइन पहुंचाने के निर्देश
पिथौरागढ़। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़े गए वाहनों को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के कारण लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से डाली गई निर्माण सामग्री पर चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए पार्किंग स्थल चयनित
पिथौरागढ़। निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगरपालिका, सिल्थाम और केएमओयू के पास महिलाओं के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित करने को कहा। इन स्थानों पर एक-एक महिला जवान भी तैनात रहेंगी। शाम के समय बाइकरों से निपटने के लिए कोचिंग सेंटरों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चीता बाइकरों को तैनात करने के निर्देश दिए।


शराबियों पर रहेगी नजर
पिथौरागढ़। चंडाक रोड पर कई स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने कोतवाल को चंडाक रोड पर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस रूट में चीता बाइक के जरिये नजर रखकर किसी के शराब पीते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed