फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निकाय चुनाव में दिखेगा आधी आबादी का दम

निकाय चुनाव में दिखेगा आधी आबादी का दम

Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में दिखेगा आधी आबादी का दम
पिथौरागढ़। देश भर में लिंगानुपात के मामले में बेहद चिंताजनक तस्वीर के इतर पिथौरागढ़ निकाय चुनाव-2018 में आधी आबादी पुरुष मतदाताओं पर भारी पड़ सकती है। यहां संख्या बल के हिसाब से महिलाएं पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा इक्कीस हैं। ऐसे में नगर के प्रथम नागरिक के चुनाव से लेकर सभासदों तक के राजनीतिक भविष्य का फैसला आधी आबादी के हाथ में रहेगा। इस परिदृश्य में किसी भी प्रत्याशी के लिए महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका और उनसे जुड़े मुद्दों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लिंगानुपात में देश के 10 जिलों में शामिल पिथौरागढ़ के नगर मुख्यालय समेत आसपास के 20 वार्डों में महिला मतदाताओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कहने को भले ही आधी आबादी हो, लेकिन मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वे आधे से अधिक हैं। नगर निकाय के सीमांकन के बाद जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार पुरुष मतदाता 15060, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 16260 है।
विज्ञापन


यानी महिला शक्ति पुरुष मतदाताओं की तुलना में 1200 अधिक हैं। निकाय चुनाव को देखते हुए यह अंतर काफी बड़ा है। इस तरह देखा जाए तो प्रत्याशियों की हार-जीत में महिला-पुरुष मतदाताओं का फासला सबसे बड़े फैक्टर के रूप में काम करेगा। आधी आबादी अपनी इस ताकत के बूते पुरुष मतदाताओं को पटखनी देकर स्थानीय निकाय की बागडोर तय कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
वार्ड महिला पुरुष
बजेटी 706 606
टकाना पियाना 718 673
विण जाखनी 826 697
नया बाजार 899 925
सिनेमा लाइन 606 640
कुमौड़ 756 651
लिंठ्यूड़ा 1125 998
भाटकोट 573 527
सेरा पुनेड़ी 598 712
सिमलगैर 484 496
शिवालया 767 719
पांडेगांव 682 601
तिलढुकरी 1256 1100
चंद्रभागा 701 618
खड़कोट 1044 907
दौला 589 519
कृष्णापुरी 1235 1180
जगदंबा कालोनी 981 962
ऐंचोली 839 790
धनौड़ा 875 739
योग 16260 15060
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed