{"_id":"5a1ee4d24f1c1bf4688be58a","slug":"71511974098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल से भागे तीन बच्चे टनकपुर में सुरक्षित बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल से भागे तीन बच्चे टनकपुर में सुरक्षित बरामद
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। घर से भागे तीन बच्चों को पुलिस ने तत्परता दिखाकर टनकपुर में सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि बीती 23 नवंबर को तीन नाबालिग बच्चे स्कूल जाने के बजाए घर से भाग गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 26 नवंबर को थाने में तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मंगलवार रात तीनों बच्चों को टनकपुर में बरामद कर लिया। यह तीनों टनकपुर से आगे भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बुधवार को तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता पर परिजनों ने खुशी जताई है। एसपी अजय जोशी ने बताया कि थल थाना पुलिस ने इस मामले में बेहतरीन काम किया है।