फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खर-दूषण मो सम बलवंता...

खर-दूषण मो सम बलवंता...

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खर-दूषण मो सम बलवंता...

विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट/झूलाघाट। बांस मेल्टा और मोस्टामानू की रामलीला में सूर्पनखा के नाक, कान काटने से सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। अस्कोट की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, झूलाघाट में सूर्पनखा के नाक, कान काटने, खरदूषण बध की लीला का मंचन किया गया।

बांस मेल्टा और मोस्टामानू की रामलीला में पंचवटी में राम, लक्ष्मण को देखकर रावण की बहन सूर्पनखा उन पर मोहित हो जाती है। राम, लक्ष्मण सूर्पनखा को दुत्कार देते हैं। सूर्पनखा सीता माता पर झपटने लगती है। भगवान राम का इशारा पाकर लक्ष्मण सूर्पनखा के नाक, कान काट देते हैं। लड़ने आए खर, दूषण, त्रिसरा को भगवान राम मार डालते हैं। सूर्पनखा रावण को सारी बातें बताती हैं। रावण कहता है-खर-दूषण मो सम बलवंता, उनहिं को मारे बिन भगवंता। रावण मारीच को कपटमृग के रूप में पंचवटी भेजता है।
विज्ञापन


भगवान राम मृग को मारने जाते हैं, रावण सीता माता का हरण कर लेता है। बांस मेल्टा की रामलीला में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह बोरा, सभासद भुवन जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, भाष्कर भट्ट, सुभाष पांडे, मनोज कुमार जोशी को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, उपाध्यक्ष राजकुमार खत्री, व्यवस्थापक उमेश खत्री, संरक्षक पूरन जोशी, नवीन चंद्र जोशी, मनोज खत्री, सचिव राजेंद्र जोशी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोस्टामानू की रामलीला में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अंजू लुंठी, विशिष्ट अतिथि जल विद्युत निगम के सहायक अभियंता उमेश जोशी, रघुवीर सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, कनिष्ट प्रमुख शकुंतला देवी आदि को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। अस्कोट की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम हुए। अस्कोट के चमौटा निवासी कृष्णा पंत 50 किलो का सीमेंट का कट्टा दांत से उठाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। मुख्य हिनकोट की प्रधान शहनाज बेगम थीं। झूलाघाट की रामलीला में मुख्य अतिथि डा. सचिन थे।


दो सगे भाई निभा रहे राम-सीता की भूमिका
पिथौरागढ़। बांस की रामलीला में दो सगे भाई राम और सीता का अभिनय कर रहे हैं। पिथौरागढ़ नगर निवासी अभिषेक कलखुड़िया राम की भूमिका हैं। उनके छोटे भाई अमन सीता की भूमिका निभा रहे हैं। दो सगे भाई राम और सीता की भूमिका निभा रहे हों, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दोनों के दमदार अभिनय की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। अभिषेक पिथौरागढ़ की रामलीला में राम की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed