फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मांगों को लेकर 3 को सीईओ कार्यालय में होगी तालाबंदी

मांगों को लेकर 3 को सीईओ कार्यालय में होगी तालाबंदी

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 3 को सीईओ कार्यालय में होगी तालाबंदी

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल ने शासनादेश के बाद भी जिले के शिक्षकों का चयन, प्रोन्नत वेतनमान के लिए चयन न होने समेत शिक्षकों के तमाम लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।


रावल ने मुख्य शिक्षाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि अन्य जिलों में शिक्षकों का चयन, प्रोन्नत वेतनमान के लिए चयन हो चुका है। इस जिले में दीपावली के बाद कमेटी का गठन करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है, जो खेदजनक है। शिक्षक नेता रावल ने जून 2015 या उससे पहले नियुक्त अध्यापकों के स्थायीकरण के प्रकरण आमंत्रित कर मंडल स्तर के लिए प्रेषित किए जाने चाहिए। उपार्जित अवकाश के प्रकरणों का निस्तारण किया जाना चाहिए। वेतन विसंगति को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। कहा है कि तीन दिन के भीतर इन प्रकरणों में कार्यवाही नहीं होती है तो 3 नवंबर को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना देने के साथ ही तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed