{"_id":"59dd00b34f1c1bd1538b6c15","slug":"71507655859-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए भेजे
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को नगर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दूध, दही, पनीर और दुग्ध क्रीम के चार नमूने लेकर विश्लेषण के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला को भेज दिए हैं। इसके अलावा मिठाई और सब्जी की दुकानों में चलाए गए अभियान के दौरान करीब एक क्विंटल बासी सामग्री को नष्ट किया गया। इनमें बासी मिठाई, ज्यादा रंग वाली मिठाइयां, सड़े और बासी फल, सब्जियां शामिल हैं। टीम ने दस दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया है।
दिवाली को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत के नेतृत्व में मंगलवार को बस स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, सिल्थाम, गांधी चौक में दुकानों की चेकिंग की गई। टीम ने पहला लक्ष्य मिठाई की दुकानों को ही बनाया। इसके अलावा परचून की दुकानों से ओवरडेट कोल्ड ड्रिंक, नमकीन को नष्ट किया गया। डॉ. कठायत ने कहा कि अब दिवाली तक अभियान जारी रहेगा। यदि किसी भी दुकान में खाद्य सुरक्षा मानक का उल्लंघन होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मिठाई के व्यापारियों को सलाह दी कि वह खोया को स्थानीय स्तर पर ही तैयार करें। यदि बाहरी जिलों से खोया मंगाने की जरूरत पड़े तो पक्के बिल के साथ मंगाएं और सामग्री के साथ एक व्यक्ति का होना जरूरी है। चेकिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार भी मौजूद थे। डॉ. कठायत ने बताया कि चेकिंग की सारी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी है।