फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   70 families are troubled due to the deepening drinking water crisis in Jakh Jindi

Pithoragarh News: जाख जिंडी में पेयजल संकट गहराने से 70 परिवार परेशान

Sat, 17 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
70 families are troubled due to the deepening drinking water crisis in Jakh Jindi
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के जाख जिंडी गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के करीब 70 परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किमी दूर जाकर पानी ढो रहे हैं। जाख जिंडी के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लिए स्वीकृत गुमाली पेयजल लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की रफ्तार धीमी है। यह योजना वर्षों पहले शुरू की गई थी, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई। इस कारण गांव के लोग दूर-दराज जाकर पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीण दीवान राम, प्रह्लाद सिंह, शंकर सिंह ने कहा कि पानी के लिए बच्चे भी जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण हयात चंद, गुमान चंद, भगत राम, मदन कलौनी ने जल संस्थान और प्रशासन से कई बार लिफ्ट योजना का कार्य पूरा करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जाख-जिंडी गांव में पेयजल समस्या को देखते हुए वाहनों के जरिये पानी का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed