फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   6781 people from outside in Pithoragarh, all done quarantine

पिथौरागढ़ में बाहर से आए 6781 लोग, सभी को किया क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
6781 people from outside in Pithoragarh, all done quarantine
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वर्तमान समय तक 6781 लोग जिले में आ गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों की ऐंचोली और बेड़ीनाग के सेराघाट में जांच की जा रही है। जांच के बाद लोगों को संस्थागत और होम क्वारंटीन पर रखा जा रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए कलक्ट्रेट में सिटी रिस्पांस टीम केंद्र (सीआरटी) बनाया गया है। इसके अलावा ब्लॉकों में चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में बीआरटी बनाए गए हैं। सीमांत जिले में अब तक बाहर से कुल 6781 लोग पहुंचे हैं। इनका पूरा डाटा सीआरटी में रखा जा रहा है। सीआरटी की ओर से बाहर से आए लोगों से लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। 5724 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ पाए गए हैं। वर्तमान में 1022 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। साथ ही 35 लोग संस्थागत क्वारंटीन में हैं। सीआरटी के नोडल अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। सामान्य होने पर होम क्वारंटीन की सलाह दी जा रही है। सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। (संवाद) दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed