फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   62 ghante baad khula dhaarachoola ka jhoola pu

62 घंटे बाद खुला धारचूला का झूला पुल

Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)। Updated Mon, 19 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
62 ghante baad khula dhaarachoola ka jhoola pu
धारचूला-नेपाल के बीच आवागमन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 निकाय चुनाव को देखते हुए बंद किया गया भारत-नेपाल को जोड़ने वाला धारचूला का अंतरराष्ट्रीय झूला पुल आवाजाही के लिए खोल दिया है। 62 घंटे बाद झूला पुल के खुलते ही लोगों ने बड़ी संख्या में आवागमन किया।
विज्ञापन


निकाय चुनावों को देखते हुए भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल को 16 नवंबर को सील कर दिया था। पुल बंद होने से माइग्रेशन से लौट रहे एक सौ से अधिक नेपाली नागरिक भारत में ही फंस गए थे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर रात में आठ बजे पुल खोलकर लोगों को नेपाल भेजा गया था। इसके बाद झूला पुल में आवाजाही बंद रही। सोमवार की सुबह 6.30 बजे निर्धारित समय पर भारत और नेपाल की ओर से झूला पुल के गेट खुले।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों की आवाजाही शुरू हुई। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के संबंध हैं। सीमांत धारचूला के कई परिवार भारत और नेपाल में रहते हैं। इसके चलते दोनों ओर लोगों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। नेपाल के अधिकांश लोग रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए भी भारतीय बाजार पर निर्भर रहते हैं। झूला पुल के तीन दिन तक बंद रहने से लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धारचूला को छोड़कर जौलजीबी, बलुवाकोट, ऐलागाड़ सहित अन्य सभी झूला पुल खुले रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed