{"_id":"5be865bbbdec2269c10f9b71","slug":"61541957051-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक है पिलखी-मायल पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक है पिलखी-मायल पैदल मार्ग
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा पिलखी और मायल से मुवानी जाने वाला पैदल रास्ता बेहद संकरा है। इस मार्ग पर सुरक्षा के लिए कोई रेलिंग भी नहीं लगी है। इससे स्कूली बच्चों के गिरने का भय हमेशा बना रहता है। मार्ग से नीचे रामगंगा बहती है।
पिलखी और मायल गांवों का यही मुख्य मार्ग है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे रोज आवागमन करते हैं। कई बार लोग रामगंगा में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। मायल गांव निवासी त्रिलोक सिंह का कहना है कि कई अधिकारी गांव में भ्रमण करने आते हैं तो उनके समक्ष रास्ते की समस्या को प्रमुखता से रखा जाता है।
बावजूद इसके अब तक किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका हमेशा रहती है। ग्रामीण राकेश चंद, श्याम सिंह कार्की, त्रिलोक सिंह, पूरन सिंह, केशव दत्त, उमेश भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट आदि ने रास्ते को दुरुस्त कर उसमें रेलिंग लगाने की मांग की है।