{"_id":"5b4b83e84f1c1b4c748b4f9b","slug":"61531675624-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में पड़े पाइप को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में पड़े पाइप को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। यातायात में बाधक बनी पाइप लाइन को हटाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने अड़किनी में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा है कि विभागीय लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है।
अड़किनी में एकत्र लोगों ने भिलौत से जिला मुख्यालय आ रही पानी की लाइन को न हटने के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि आठ वर्ष से ऐंचोली-स्यूनी-खड़किनी-तोली मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। पाइप लाइन सड़क के विस्तार में भी बाधा बनी हुई है। पेयजल लाइन के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पानी की लाइन से यातायात संचालन में व्यवधान हो रहा है। पाइप लाइन हटाने का मामला कई बार विभाग के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन पाइप लाइन को नहीं हटाया जा रहा है। जल संस्थान पाइप लाइन को हटाने में एक करोड़ रुपये का खर्च बताता है। कहा कि सड़क से पाइप लाइन नहीं हटाई गई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में राजेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, मनोज पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय, भुवन चंद्र पांडेय, पंक पांडेय, विपिन पांडेय, पवन पांडेय, दीपक पांडेय, विपुल पांडेय, होशियार सिंह, शिव सिंह, उमेश सिंह, नरेश कुमार, जगदीश सिंह रावत, गणेश पांडेय आदि शामिल थे।