{"_id":"5ae9f3034f1c1b350a8b7b39","slug":"61525281539-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक, धारचूला में शराब की दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक, धारचूला में शराब की दुकानें बंद
Updated Wed, 02 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नए टेंडर के बाद चंडाक और धारचूला की विदेशी मदिरा की दुकानें बंद हो गई हैं। ठेकेदारों ने दुकानों के संचालन से हाथ खींच लिए हैं। इसके साथ ही जिले में शराब दुकानों की संख्या घटकर 26 हो गई है। महकमे ने जमानत राशि जब्त करने के साथ ही ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जिले में शराब के 34 ठेके हैं। इनमें एक बीयर बार के साथ ही विदेशी शराब की 23 और देसी शराब की 10 दुकानें हैं। पिछले दिनों नए वित्तीय वर्ष सत्र में आबकारी ने एक बीयर बार और 28 देसी-विदेशी दुकानों का टेंडर किया था। पांच दुकानों के लिए कोई भी आवेदन नहीं मिला। इन्हें दैनिक आधार पर संचालित किया जा रहा है। इस कारण 29 दुकानों का ठेका उठा था।
इधर, नए टेंडर के बाद चंडाक और धारचूला दुुकानों के आवंटियों ने संचालन से हाथ खींच लिए हैं। इसके चलते दोनों दुकानें बंद हो गई हैं। इससे शराब की दुकानें घटकर 26 रह गई हैं। वहीं, हरकत में आए आबकारी महकमे ने ठेकेदारों की जमानत राशि जब्त कर ली है। इसके साथ ही ठेकेदारों को नोटिस भेजा है। आबकारी अधिकारी पीएस डीनिया ने बताया कि ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों को भी स्थायी आवंटी मिलने तक दैनिक आधार पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले से ही दैनिक आधार पर चल रही पांच दुकानें
जिले में आवेदन नहीं मिलने से पांच दुकानें दैनिक आधार पर संचालित की जा रही हैं। इनमें पिथौरागढ़ और डीडीहाट की विदेशी, जबकि वड्डा, मुवानी, कनालीछीना की देसी शराब की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों को लेने के लिए शराब कारोबारी आगे नहीं आ रहे हैं। चंडाक और धारचूला दुकानों को भी अब दैनिक आधार पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही जिले में अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि इन दुकानों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दुकानों के नियमित होने की उम्मीद जताई है।