फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगर में 418 घरेलू शौचालय बनेंगे

नगर में 418 घरेलू शौचालय बनेंगे

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
नगर में 418 घरेलू शौचालय बनेंगे
पिथौरागढ़। नगरीय क्षेत्रों को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराने के अभियान के तहत पिथौरागढ़ नगर में 418 घरेलू शौचालय निर्माण के आवेदन पत्र नगरपालिका को प्राप्त हुए हैं। इनमें से 316 आवेदनों का सत्यापन नगरपालिका ने कर दिया है। सत्यापन के बाद 233 परिवारों को शौचालय बनाने के लिए धनराशि दे दी गई है। 102 परिवारों के सत्यापन का काम चल रहा है। नगर क्षेत्र में छह सार्वजनिक शौचालय बनाने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि नगर निकायों को 31 दिसंबर तक खुले में शौच की प्रथा से मुक्त किया जाना है। इस संबंध में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि डीडीहाट नगर में 100 निजी शौचालय बनाने के लिए धनराशि मिली थी। इनमें से 50 का निर्माण हो गया है और 50 पर काम चल रहा है। डीडीहाट नगर से घरेलू शौचालयों के कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


धारचूला नगर में घरेलू शौचालयों के 227 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 44 परिवारों को धनराशि दे दी गई है। गंगोलीहाट नगर में 259 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, इनमें से 135 लोगों को शौचालय बनाने के लिए धनराशि दे दी गई है। बेड़ीनाग नगर में 143 परिवारों के पास शौचालय नहीं है। इन सभी को धनराशि दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नगरों को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कर दिया जाएगा। 15 दिसंबर तक सभी को लक्ष्य पूरा करना है और रोजाना की रिपोर्ट शाम छह बजे तक उपलब्ध करानी होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर समेत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।


नगरों में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। यदि किसी के पास पॉलिथीन मिलती है तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। कूड़े का निस्तारण डंपिंग जोन में कराने के भी निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने कहा कि नगरों की सफाई की भी समय-समय पर समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed