फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विद्यार्थियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

विद्यार्थियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
पिथौरागढ़। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विद्यालयी अवकाश के दौरान भी छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण और समावेशी विकास के तहत नैनीसैनी, कनारी, पाभैं, देवत, पघेड़ा, ओड़माथा आदि गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से संकल्प पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बताया पिछले माह के विद्यालयी अवकाश पर विद्यार्थियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को विद्यालय में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने नाटक, गीत और कविताओं के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विद्यालय के पंकज सिंह महर ने कहा कि बेटियों के लिए अब लोगों की सोच बदल गई है। कहा कि मेडिकल की छात्रा मानुषी छिल्लर ने 2017 के विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पाठक ने विद्यालय स्तर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गीतिका महर, शिवानी कसन्याल, निकिता लोहिया, ज्योति बिष्ट, नेहा महर, दीपक ऐरी, आरती बिष्ट, अमित बिष्ट, निकिता थापा, आशा महर, सुमन, राकेश, शुभम को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए अभियान की ग्रामीणों, पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह सामंत, एसएमडीसी अध्यक्ष विक्रम राम ने सराहना की। कार्यक्रम में चंद्रकुमार सिंह थापा, गोदावरी कार्की, चंद्रा पंत, गिरीश चंद्र नगरकोटी, राजेंद्र धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed